Close

मोहम्मद ईशान ने बास्केटबॉल में नैशनल चैंपियनशिप में भाग लेकर और उच्च स्थान प्राप्त कर उतराखंड का नाम रौशन किया।

मोहम्मद ईशान ने नैशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप अंडर 17 में प्रतिभाग किया था जिसमें उन्हें गोल्ड स्थान प्राप्त हुआ, वहीं उन्हें पुनः नैशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप खेलने का मौका मिला, वह बचपन से ही पेंटिंग और बास्केटबॉल खेलने के शौकीन रहे वहीं विधालय से भी उन्हें भरपूर सहयोग मिला और कोच ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई , वहीं उन्होंने पूरे प्रदेश का एक बार फिर नाम रोशन किया और नैशनल लेवल के खिलाड़ी बनने में अपनी योग्यता दिखाई, कड़ी मेहनत, लगन और साहस, हिम्मत से उन्होंने अपना जलवा बिखेरा वहीं ईशान ने बताया कि स्कूल, कोच, माता-पिता, भाई बहन और सहयोगी कक्षा के साथी साथ ही साथ सभी टीचरों के सहयोग और प्रेम से और उनके आशीर्वाद से आज उन्हें नैशनल लेवल तक पहुँचने का मौका प्राप्त हुआ, वहीं कोच ने बताया कि उन्हें इंटरनैशनल खेलने का मौका भी मिला परंतु पढा़ई के कारण और अन्य वजह से इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए वह नहीं जा रहें हैं जबकि उन्हें  खेलने का मौका मिल रहा है। वहीं पूरे प्रदेश में एक खुशी का माहौल बना है और सभी परिचितों द्धारा उन्हें बधाई और आशीर्वाद के संदेश प्राप्त हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top