Close

उत्तराखंड देहरादून के पूर्व विधायक कांग्रेस नवप्रभात और कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के बीजेपी सरकार का विरोध कर पुतला फूंका।

हरबर्टपुर देहरादून उतराखंड में  हरबर्टपुर चोक पर भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और आम जनता ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया वहीं प्रदर्शन इतना उग्र था कि पूरा क्षेत्र गूंजा उठा और व्यक्ति की आत्मा सरकार की नितियों को लेकर और न्याय व्यवस्था का दुरूपयोग करने पर बिलख उठी और जबरदस्त प्रदर्शन किया, पूर्व विधायक माननीय नवप्रभात के नेतृत्व में जूलूस का आयोजन किया गया मगर आम जनता ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लेकर विरोध प्रदर्शन किया और  पूर्व विधायक नवप्रभात ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और आम जनता जबतक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिलता तब तक प्रशासन की ईंट से ईंट बजा देगें, न्याय व्यवस्था से खिलवाड़ करना सरकार ने खेल समझ रखा है, वहीं जनता भी बहुत आक्रोश में दिखाई दी, चौक पर जाम की स्थिति बरकरार रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top