Close

सेंट पाॅल चर्च विकासनगर, देहरादून के पल्ली पुरोहित का फिस्ट डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

मेरठ धर्म प्रांत के विकासनगर पल्ली के पल्ली पुरोहित फाॅदर मुकेश मिंज का आज चर्च में बड़ी ही धूमधाम से फिस्ट डे मनाया गया, सर्वप्रथम प्रार्थना का आयोजन किया गया, मिस्सा बलिदान चढ़ाया गया और मिस्सा के उपरांत उनका फिस्ट सभी पल्ली के लोगों ने मनाया, सभी ने सरदहय फाॅदर जी के लिए प्रार्थना की और उनकी लंबी आयु और उनके जीवन को सुचारू रूप से चलने के लिए एंव उनके माता पिता और भाई बहनों के लिए भी प्रार्थना की, फूलों का गुच्छा देकर एंव केक कटिंग करके बडे़ ही धूमधाम धाम से मनाया, युवाओं ने उपहार देकर और गीतों द्धारा उनका भव्य स्वागत किया, अन्त में फाॅदर ने सभी को आशीर्वाद की प्रार्थना की और धन्यवाद भी दिया। मौके पर उपस्तिथ रहे:- श्रीमती कान्ता जाॅन, श्रीमती अम्बिका जाॅन, श्रीमती नताशा जाॅन,श्री दीपक जाॅन, श्रीमान राजीव जाॅन, श्री संदीप जाॅन, अजय जाॅन, श्री विपिन मेलविन, श्रीमती अरूणा विकटर, श्री प्रेज पाॅल, श्री जेम्स, श्री बब्बू, श्री अम्बरोज, श्रीमती राॅबिन, श्री जाॅर्ज एंव धर्म बहनें और चर्च के सभी सदस्य उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top