Close

मोहम्मद ईशान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद दिया और सहसपुर सभी नेताओं और ग्राम प्रधान का आभार प्रकट कर उतराखंड का नाम पेटिंग और बाॅस्केटबाॅल प्रतियोगिता में भाग लेकर ऊॅंचा किया, आनलाइन आर्ट गैलरी मणिकर्णिका में गोल्ड स्थान प्राप्त कर मेडल जिता और प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

उत्तराखंड के मोहम्मद ईशान देहरादून सहसपुर निवासी, पिता मोहम्मद ईरफान और माता फिरदौस के छोटे पुत्र है जिनका जन्म 2010 में हुआ बडे़ भाई के और पूरे परिवार के लाड़ प्यार में पले मोहम्मद ईशान बचपन से ही पढा़ई में होशियार रहे वहीं इंगलिश मिडियम गूरू राम राम सहसपुर से शिक्षा प्राप्त की बाद में दून वैली इंटरनेशनल स्कूल सहसपुर में आगे की पढा़ई जारी है , बचपन से ही पेटिंग बनाने में रूचि रखी और विधालय स्तर पर अपना लोहा मनवाया और आर्ट टीचर प्रिया मैडम के सानिध्य में पेटिंग सीखी वहीं बास्केटबॉल खेलने में भी बहुत रूचि दिखाई और नैशनल लैवल पर प्रतिभाग कर उतराखंड का नाम रौशन किया और कोच अमित कुमार ( जाॅन) ने बड़ी भूमिका निभाई वहीं पूर्व में भी नैशनल बास्केटबॉल खेली और गोल्ड स्थान प्राप्त कर विधालय और प्रदेश का नाम रौशन किया, वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल में जाने का मौका प्राप्त हुआ परंतु 12 वीं की बोर्ड परीक्षा की पढ़ाई के चलते चैम्पियनशिप को नजरअंदाज किया । वहीं ईशान ने उतराखंड प्रदेश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और विधालय प्रधानाचार्य और सभी शिक्षकगणों और सहपाठियों और कोच के साथ ही साथ सहसपुर के सभी नेताओं और ग्राम प्रधान और अधिकारियों को बहुत बहुत धन्यवाद दिया और सभी से आशीर्वाद की कामनाएँ भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top