
उत्तराखंड देहरादून के मोहम्मद ईशान ने अंतर्राष्ट्रीय आनलाइन पेटिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर फर्स्ट राउंड कलीयर कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया, उनके द्वारा नैचुरल थीम पर बनायी पेटिंग का चयन किया गया, और अगले राउंड के लिए उन्हें चुना गया, बचपन से ही पेटिंग बनाने में अपना हुनर दिखाते रहें हैं मोहम्मद ईशान, माता पिता और भाई बहनों के प्यार और सहयोग से हमेशा उन्हें हिम्मत और ताकत मिली कक्षा 12 वीं के ईशान ने ना केवल अपने परिवार का अपितु पूरे उतराखंड प्रदेश का नाम रोशन किया वहीं पूरे विधालय और क्षेत्र और प्रदेश में खुशी की लहर हैं, हर तरफ से मोहम्मद ईशान को बधाई देने के लिए संदेश मिल रहे हैं। वहीं मोहम्मद ईशान ने ईश्वर और अपने पूरे परिवार और प्रदेश के लोगों और क्षेत्र की जनता के साथ ही साथ अपने विधालय के सभी सहपाठियों को बहुत बहुत धन्यवाद दिया और कहा आज यहाँ तक सभी के प्यार और सहयोग और आशीर्वाद से पहुंचा और अपनी आर्ट टीचर प्रिया मैडम को भी बहुत बहुत धन्यवाद दिया ।




