

विकास नगर देहरादून के सेंट पाॅल चर्च में बडी़ ही धूमधाम के साथ सेंट पाॅल के हृदय परिवर्तन का त्यौहार, सेंट पाॅल फीस्ट के रूप में मनाया साथ ही साथ पूजा पद्धति के लिए उपस्थित श्रेद्धय फादर जाॅन चिन्मन और श्रेद्धय फादर अन्डरू और पल्ली पुरोहित श्रेद्धय फादर कलाॅस्टन ने भाग लिया, सर्वप्रथम स्वागत कार्यक्रम और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया और साथ ही साथ श्रेद्धय फादर जाॅन चिन्मन की 25 वर्ष पुरोहिताई अभिषेक के पूर्ण होने पर भव्य स्वागत और केक कटिंग कर मनाया, फादर जाॅन चिन्मन ने बताया कि विकास नगर पल्ली से उनका बहुत गहरा और पुराना लगाव है और वह यहाँ की पल्ली को ईश्वर का वरदान समझते हैं, वहीं फादर अन्डरू ने संत पाॅल के जीवन पर प्रकाश डाला और गहन रूप से सभी को ईश्वर और संत पाॅल के पवित्र संबंध को समझाया, वहीं पल्ली पुरोहित फादर कलाॅस्टन ने सभी को धन्यवाद दिया और आए हुए पुरोहितों को विशेष धन्यवाद दिया। मौके पर सभी पल्ली वासी उपस्थित रहें।




