

सफल प्रयासों के उपरांत सरकार ने उतराखंड में खिलाडियों को राजकीय सेवाओं में 4% का खेल कोटा देकर मंसा साफ की, वहीं डाॅ. अमित कुमार (जाॅन) ने पूर्व में ही इस विषय को लेकर समाचार पत्र में स्पष्ट किया था कि वह उतराखंड मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी से इस विषय पर चर्चा करेंगे, और जल्द ही इतना अच्छा रिजल्ट मिलेगा यह एक बहुत बड़ी कामयाबी है, डाॅ. साहब ने उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री का तह दिल से आभार प्रकट किया और उनसे जल्द ही मिलने की मंशा भी जाहिर की, मानव अधिकारों और मानव सेवा, और साथ ही साथ जरूरत मंदो की सेवा में व्यस्तता के कारण वह कम ही कहीं जा पाते हैं। सभी खिलाड़ियों को भी जमकर खेल खेलने और ईमानदारी से सीखने और भविष्य निर्माण के लिए आशीष वचन दिये।




