

सीबीएसई बोर्ड ने खुलेआम व्यापार का धंधा चला रखा है डाॅ. अमित कुमार (जाॅन) ने कडे़ शब्दों में बोर्ड अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही के लिए कहा, सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों की हालत और यहाँ तक मान्यताओं के नियमों की अनदेखी भ्रष्टाचार के लिए की जाती है, शिक्षा विभाग की मिलीभगत के कारण ऐसा होता है, वहीं उतराखंड शिक्षा मंत्री को केवल फोटो खिंचवाने से मतलब है ना की इन स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही करने और बोर्ड को चेतावनी देने पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है, डाॅ. साहब ने स्पष्ट कहा यदि उतराखंड शिक्षा मंत्री से शिक्षा विभाग नहीं सम्भल रहा है तो डाॅ. साहब उनकी सहायता करने के लिए तुरंत आयेंगे, वह डाॅ अमित कुमार (जाॅन) को शिक्षा व्यवस्था सुधरने के लिए निमंत्रण दे, और यदि ऐसा नहीं होता है तो उतराखंड के शिक्षा विभाग और सीबीएसई बोर्ड के खिलाफ कानून के तहत समस्त कार्यवाही करने के लिए तत्परता दिखाई जायेगी और समस्त जनता के सामने सब कुछ उजागर किया जायेगा साथ ही डाॅ. साहब सभी राजनीति पार्टियों के अधयक्षों से भी मुलाकात करेंगे क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था और कानूनी प्रक्रिया के लिए वह पुलिस विभाग से भी मुलाकात करेंगे हाल ही में त्रिपुरा के एंजेल चकमा की हत्या से भी खराब माहौल को सही दिशा देने के लिए मुलाकात करेंगे।




