

देहरादून उतराखंड में दून बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा सीनियर बास्केटबॉल गेम में दून वैली इंटरनेशनल स्कूल, लांघा रोड़, सहसपुर के इंशान कक्षा 11 के छात्र ने खेल में जबरदस्त प्रदर्शन किया और विधालय का नाम रोशन किया साथ ही जूनियर के लिए विधालय के ही कक्षा 12 वीं के अरनव ने अहम भूमिका निभाई कोच के रूप में खड़े होकर अपने जूनियरों का मार्ग दर्शन किया, वहीं कोच ने विधालय में दोनों के कार्यों की प्रशंसा की और भविष्य में और प्रगति की कामना और विशेष शुभकामनाएं दी और विधालय के डायरेक्टर को विशेष धन्यवाद दिया जिन्होंने बच्चों को खेल के लिए प्रोत्साहित किया और पूरी व्यवस्था की। विधालय के सभी छात्रों और शिक्षकों ने अपने इन खिलाडियों का भव्य स्वागत किया और पूरे विधालय में और क्षेत्र में खुशी की लहर है। वहीं विधालय के डायरेक्टर संजय चौधरी ने आगे भी बच्चों को खेलने के लिए प्रोत्साहित किया और साथ ही पढने के लिए भी।




