

सरधना मेरठ में कृपाओं की माता बसिलिका चर्च मेरठ धर्मप्रांत के वार्षिक महोत्सव की शुरुआत चर्च में धव्जारोहण के साथ हो चुकी वही आने वाले 8/9 नंवबर में मेले का आयोजन किया जायेगा जहाँ देश- विदेश से लोग अपनी मन्नत और आस्था को लेकर एवं पूरा करने के लिए पहुचते है वहीं डाॅ. अमित कुमार (जाॅन) ने बताया माता मरियम के आदर में सरधना में भव्य प्रार्थना का आयोजन किया जाता है, श्रद्धा और प्रेम से भरकर लोग आस्था और विश्वास के साथ माता मरियम के चरणों में पहुंचते है सभी धर्मों के लोग इस भव्य आयोजन में आते है और पूरी आस्था के साथ भाग लेते हैं , अपने अनुभवों और माता मरियम के चमत्कारों को साक्षात अनुभव करते हैं और साझा भी पवित्र और शक्ति शाली धार्मिक स्थल माना जाता है सरधना मेरठ।




