Close

ईकफाई यूनिवर्सिटी देहरादून सेलाकुई होपटाऊन के आइईडीएस ( एजूकेशन विभाग) द्धारा एलूमिनाई मीट का आयोजन किया होटल एलिगांजा झाझरा में।

होटल एलिगांजा झाझरा में ईकफाई यूनिवर्सिटी देहरादून द्धारा एक शानदार एलूमिनाई मीट का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्यातिथि के रूप में यूनिवर्सिटी के वाइस चान्सलर ( कुलपति) डाॅ. राम करण सिंह एंव साथ में यूनिवर्सिटी के रजिस्टार और डीन डाॅ. मीना भण्डारी और यूनिवर्सिटी के अन्य विभाग के प्रोफेसर एंव फैकल्टी  मौजूद रहें, वहीं सभी अतिथियों ने मुख्य अतिथि संग दीप प्रज्ज्वलित किया और मिस काव्या ने एंकरिंग की बाग डोर संभाली, एलूमिनाई मीट के मौके पर यूनिवर्सिटी की उपलब्धि एंव भविष्य योजना को बताया गया साथ ही एलूमिनाई द्धारा अपने अनुभवों को साझा किया गया साथ ही साथ नये कोर्स की जानकारी भी दी गई। विदेश से भी एलूमिनाई मीट के लिए पहुंचे लोगों ने अपना अनुभव  शेयर किया और यूनिवर्सिटी की शिक्षा पद्धति एवं प्रणाली की बहुत बहुत प्रसंशा की वहीं प्रीति भोज का आयोजन भी किया गया और सभी अपने सभी साथियों से मिलकर बहुत खुश हुए और यूनिवर्सिटी को भविष्य में ऐसे आयोजन करते रहने के लिए भी आग्रह किया और अपना सहयोग प्रदान करने को भी कहा। वहीं यूनिवर्सिटी ने सभी को उपहार प्रदान किए।

मौके पर उपस्तिथ रहे – डाॅ. ज्ञानेंद्र रावत, मिस अतुल्या वर्मा, श्रीमति स्वाति रतूड़ी, श्रीमति मोना दियोल, श्री अभिषेक नेगी एवं यूनिवर्सिटी स्टाॅफ और एलूमिनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top