

विकासनगर देहरादून में सीएनआई का एक भव्य चर्च बनकर तैयार हुआ जिसका उदघाटन समारोह जल्द होगा। कई वर्षों की कड़ी मेहनत और ईश्वर की कृपा से विकासनगर देहरादून के क्षेत्र में एक भव्य और सुंदर भवन ईश्वर की आराधना के लिए बनकर तैयार हुआ चर्च निर्माण में चर्च के पूर्व पादरी और वर्तमान पादरी जी और लोगों की प्रार्थना द्धारा यह भवन तैयार हुआ वहीं चर्च निर्माण में कई बाधाओं का सामना करना पडा़ परंतु जहाँ चाह है वहीं राह और ईश्वर के आशीर्वाद से सब कुछ सही दिशा और दशा में होता है पवित्र भवन बनने के बाद ईसाई समाज में बहुत खुशी की लहर है करोड़ों रूपये लगाकर तैयार भवन एक एतिहासिक माॅडल के आधार पर तैयार है जिसको देखते ही बनता है और आंखे फटी की फटी रह जाती है इस भवन के निर्माण से प्रार्थना सभाओं के द्धारा सभी को आशीष मिलेगी साथ ही साथ क्षेत्र का भी विकास सम्भव है। आस पास के लोग अभी से ही चर्च इमारत देखने के लिए उमड़ पड़ रहें हैं बाहरी लोगों द्धारा सेल्फी का दौरा जारी है परन्तु भवन प्रार्थना के उद्देश्य से निर्मित है सभी प्रार्थना के लिए ईश्वर के द्धारा आ सकते हैं।




