Close

डाॅ. अमित कुमार (जाॅन) ने ऐजंल चकमा की हत्या की कड़े शब्दों में निन्दा की और युवाओं को आपसी प्रेम,भाईचारा, सौहार्द और एक दूसरे के प्रति सम्मान करने के लिए कहा।

डाॅ. अमित कुमार (जाॅन) ने इस घटना की कड़े शब्दों में निन्दा की, ऐसे शांति प्रिय क्षेत्र देहरादून में यह घटना ने केवल राज्य नहीं अपितु सभी माता – पिताओं को चिंता में डाल दिया है, युवाओं ने आज जरा जरा सी बातों में मारपीट करना शुरू कर दिया, एंजेल चकमा की हत्या ने सभी को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है वहीं कानून व्यवस्था के साथ ही साथ परिवारों को भी आज अपने बच्चों को सही दिशा में चलने के लिए प्रेरित करना चाहिए जिससे हम एक दूसरे का सम्मान कर सके, सभी को इस संसार में अपने अधिकारियों के साथ जीने के लिए कानून ने अधिकार दिया है, वहीं डाॅ. अमित कुमार (जाॅन) ने उतराखंड मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री साथ ही डीआईजी उतराखंड और देहरादून एस एस पी से आग्रह किया है कि वह सख्त से सख्त कार्यवाही करें और स्वयं सरकार के माध्यम से वह सभी काॅलेजों, यूनिवर्सिटीयों, स्कूलों में वह मुख्यमंत्री, गवर्नर, और पुलिस प्रशासन के सहयोग से जाकर सभी युवाओं से मुलाकात कर बातचीत का दौर चलायेंगे साथ ही कुछ अभियान और अन्य माध्यमों से युवाओं से मुलाकात करेंगे और इन सभी में शिक्षा सचिव, सीईओ, बीईओ, और काॅलेजों, इंस्टीट्यूट, यूनिवर्सिटीज भी आगे आकर सहयोग करें जिससे ऐसे हादसों को टाला जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top