

सेंट मोनफोर्ट इनटरनेशनल स्कूल लेहमन हाॅस्पिटल रोड़ पर आज महात्मा गॉंधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस को बड़े ही धूमधाम और हर्ष से मनाया गया वही डाॅ. अमित कुमार (जाॅन) ने माल्या अर्पण कर नमन किया और विधालय के सभी विधार्थियों को महात्मा गॉंधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन शैली और कार्य शैली के साथ ही साथ उनके संघर्ष को भी बताया हमें किस तरह अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली साथ ही साथ उन सभी शहीदों और सेनानियों को भी याद कर नमन किया जिन्होंने देश आजादी के लिए अपने प्राणों की चिंता नहीं की। और शास्त्री जी के जय जवान और जय किसान के नारे का अर्थ बताते हुए सभी जवानों और किसानों कि इज्जत करने के लिए बताया।
मौके पर सभी उपस्तिथ रहे।




