Close

सेंट पाॅल चर्च में राजाओं के राजा के पर्व को सेंट मरीज स्कूल विकासनगर देहरादून से शोभायात्रा निकालकर सेंट पाॅल चर्च तक ले जाया गया।

विकासनगर देहरादून में सेंट मरीज स्कूल से सेंट पाॅल चर्च तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें राजाओं के राजा और प्रभुओं के प्रभु येशु मसीह के स्वागत और आदर में जुलुस के रूप में सभी ईसाई धर्म के लोगों ने इस शोभायात्रा में भाग लिया, प्रार्थना और गीतों द्धारा ईश्वर की स्तुति और आराधना की और सभी धर्मों और जातियों और पूरे भारत देश के लिए प्रार्थना की वहीं हमारे देश के सभी नेताओं के लिए भी ईश्वर से उनके द्वारा सभी अच्छे कार्यों के लिए धन्यवाद दिया और उनके और उनके परिवार के सभी लोगों के लिए धन्यवाद भी दिया, ईसाई धर्म के इस पर्व को मनाने का कारण ईश्वर द्धारा दी गई पूजन पद्धति का समय जो पूरे वर्ष के लिए दिया जाता है समापन होना है और यहीं से आगमन काल की शुरुआत होती है साथ ही साथ श्रेद्धय फादर मुकेश मिंज ने प्रभु की शोभायात्रा में पाक साकरामेंट सन्दूक को लेकर भाग लिया जिसमें स्वयं प्रभु येशु मौजूद होते हैं और साथ ही साथ अंत में पल्ली पुरोहित श्रेद्धय फादर मुकेश मिंज ने शासन, प्रशासन, पुलिस महकमें, धर्म बहनों, और सभी पल्ल निवासियों को पर्व की शुभकामनाएं एवं सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top