Close

समाज के लिए अपना जीवन सर्मपित कर चुके अजय जाॅन, एक समाज सेवी के रूप में उनका चेहरा उभरकर जनता के सामने आया, जनता उन्हें अदभुत तरीके से अपना प्यार देती है।

                      देहरादून जिले के कलेमेन्टाउन क्षेत्र        के निवासी अजय जाॅन अपने क्षेत्र की जनता के लिए दिन रात को देखे बिना उनकी सेवा में हमेशा लगे रहते हैं।जनता का भी प्यार उन्हें भरपूर मिलता है। अक्सर ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि बिना स्वार्थ के आज कोई भी हमेशा दूसरों के लिए आगे आए,उनकी मदद के लिए वह हर पल हर क्षण तैयार रहते हैं। वह एक सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, क्षेत्र की जनता उन्हें अपना भरपूर सहयोग देती है। एक समाज सेवी के रूप में उनकी छवि उभरकर आयी तो प्रदेश की कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने उनसे मुलाकात की एवं  उन्हें जनता की सेवा के लिए अपनी पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए भी पेशकश की परन्तु उन्होंने इस विषय पर विचार- विमर्श के उपरांत ही कोई निर्णय लेने का मन‌ बनाया। उनका मानना है कि राजनीति में जाना कोई बुराई नहीं वह अपने उपर निर्भर करता है कि आप दूसरों के लिए हमेशा तैयार है कि नहीं, समय पर आप लोगो की मदद करते हैं या नहीं, उनकी परेशानियों में आप उनका साथ देते हैं या नहीं, सुख- दुख सदा सभी के साथ होता है उन्हें उन‌ परिस्थितियों से कैसे निकाला जाए यह बहुत महत्वपूर्ण बात है, उनका यह भी     मानना है कि आपके पास कुछ भी ना हो यदि आप अपने सभी लोगों के साथ दिल से भी खड़े हो गये तो समस्याओं से बडे़ आराम से बाहर निकला जा सकता है। यदि उनकों प्रेम करने वाले लोगों द्वारा चुनाव में भाग लेने के लिए बोला जाता है तो निश्चित रूप से वह अपने सभी लोगों के उस निर्यण का स्वागत करेंगे। ऐसी विचार धारा के है, अजय जाॅन वह एक सरल स्वभाव एवं धार्मिक प्रवृत्ति के भी है, ईश्वर में उनका अटूट विश्वास है, वह धर्म, जातिवाद और छुआछूत जैसे विचार धारा से कोसों दूर है, उनका मानना है कि प्रेम सबसे बड़ा तोफा है जो ईश्वर ने हम सभी को एक अमूल्य वरदान के रूप में हमें दिया है।आज उन्हें इतना प्यार अपने लोगों की सेवा करने के कारण ही मिल रहा है उन्होंने तो ऐसी कोई भी कल्पना नहीं की, कि उन्हें इतना प्रेम मिल रहा है उन्होंने केवल ईश्वर को ही अपना‌ जीवन सर्मपित किया सभी में वह उन्हीं को देखते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top