

विकासनगर देहरादून के बाई पास रोड़ पर सुबह और दोपहर को बहुत जाम लग जाता है, स्कूल की छुट्टी और सुबह के समय बहुत जाम होता है कई लोग रास्ते में गाड़ी खडी़ करके चले जाते हैं, गजब की बात तो यह है कि बराबर में थाना है मगर आजतक किसी भी प्रकार की कोई भी व्यवस्था नहीं बनाई जाती है, आज सुबह भी काफी देर जाम रहा और कोई भी पुलिस विभाग का कर्म दिखाई नहीं दिया, क्षेत्र की जनता क्षेत्रीय विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान जी को अवगत कराना चहाती है कि इस विषय को लेकर कोई व्यवस्था या समाधान करे।




