प्रभु मेरा चरवाहा है मुझे किसी बात की कमी या घटी नहीं होगी, वह हरी भरी चराहियों में मुझे चराहता है, ऐसा विशवास है फादर एन्थोनी पीटर का।
फादर एन्थोनी पीटर का जन्म आज ही के दिन 24 जून 1974 में हुआ। वह बचपन से ही नटखट व चंचल रहे अपनी समस्त शिक्षा के उपरांत, उन्हें ईश्वर की सेवा के लिए पुकार लगी, और उन्होंने अपना जीवन ईश्वर की सेवा के लिए समर्पित किया। मेरठ धर्म प्रांत के लिए उन्होंने अपनी सेवा कार्य को क्षेत्र चुना और अलग अलग सेमिनरी में जाकर अपनी शिक्षा एंव दिक्षा ग्रहण की और 28 मई 2005 को उनका पुरोहित अभिषेक हुआ। इस प्रकार उनकी यात्रा प्रारंभ हुई कई पल्लियों में सेवा करते हुए वह आज भी ईश्वर की भक्ति में लीन है। कई जिम्मेदारी उनको सौंपी गयी जिन्हें वो आज भी बखूबी निभा रहे हैं। उन्हीं में एक युवा डायरेक्टर की पदवी से उन्हें सुशोभित किया गया जहाँ वह हर युवाओं की दिल की धड़कन बने रहे। युवाओं द्धारा उन्हें एक अदभुत और अनोखा प्रेम और सहयोग मिला। आज श्रद्धय फादर एन्थोनी पीटर को उनके जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका सम्बन्ध उतराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर से भी है। वह सदा हंसते मुस्कुराते हुए सभी का स्वागत करते हैं। ईश्वर आपको लंबी आयु एंव अपने आशीर्वाद से भरे यही कामना हम आपके लिए करते हैं।




