Close

पछवादून के विकासनगर में लोगों को सपने दिखाकर कई लाखों करोड़ों की ठगी की जा रही है, मासूम लोगों को सपने दिखाकर अपना शिकार बना रहे शातिर खिलाड़ी, शासन – प्रशासन को कोई शुद्ध नहीं।

                                  शातिर खिलाड़ी, लोगों को चूना लगा रहे हैं, शासन- प्रशासन को भनक तक नहीं। नींद में सोया प्रशासन। पछवादून में शातिर खिलाडियों द्धारा ठगी के कई मामले उजागर हो रहे हैं। विकासनगर के शान्त माहौल को कुछ शातिर ठगों द्धारा अशांत माहौल में बदलने का काम तेजी से किया जा रहा है, क्षेत्र की भोली -भाली जनता को चूना लगाने का काम तेजी से फैल रहा है। अवैध तरीके से कंपनी बना कर व लालच देकर लोगो की मेहनत, की कमाई को, शातिर ठगों द्धारा गेंग बनाकर लूटा जा रहा है। ज्यादा रूपये कमाने के लालच में क्षेत्र की जनता लूट रही है, अपनापन दिखाकर एवं अपनी बातों द्धारा बर्गलाकर क्षेत्र की जनता का विश्वास जीत कर कुछ सालों में करोड़ों रुपया इकठा कर शातिर लुटेरे फरार हो जाते हैं। खास बात यह भी निकलकर आयी है, कि शातिर लुटेरे बाहर से नहीं बल्कि क्षेत्र के कुछ अपनी साफ छवि रखने वाले लोग ही हैं, जिन की बातों पर भरोसा कर  जनता लूट रही है। शासन- प्रशासन में डर के कारण कोई शिकायत दर्ज ही नहीं करवाता, लाखों करोड़ों रुपया लेकर गोल हुए शातिर ठग कुछ दिनों में वापस आकर बड़े शानौशोकत की जिंदगी बिताते है। क्षेत्र की लूटी जनता खुद को लूटा और ठगा सा महशूस करती है, धामी सरकार की सख्ती के बाद भी ऐसे ठगों के हौसले बुलंद है, विकासनगर उप-जिलाअधिकारी ऐसे लोगों का पता लगा कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी  कार्यवाही का काम शुरू करें, जिससे समय रहते  क्षेत्र की भोली- भाली जनता का विश्वास शासन- प्रशासन पर बना रहे, साथ ही साथ क्षेत्र की जनता निडर होकर ऐसे ठगों के खिलाफ शिकायत बैखौफ करें जिससे इनकी हिम्मत और अधिक ना बढे़। लोकल इटेलिजेंस यूनिट द्धारा उप- जिलाअधिकारी ऐसे लोगों का पता लगाए और उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करे और जनता का पूरा रुपया दिलाने में मदद करें, ऐसे लोगों पर क्षेत्र के कुछ बडे़ लोगों का हाथ उनके ऊपर रहता है शासन- प्रशासन को अपनी जेब में रखने का दावा करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top