Close

देहरादून परेड़ ग्राउंड के अधिकारी मुख्यमंत्री महाकुंभ बास्केटबॉल खेल में खेल मंत्री की आंखों में और मुख्यमंत्री की आंखों में धूल झोकं रहे खेल मंत्री सो रही है, सरकारी विभाग बिका हुआ एसोशियेशन के हाथ बना रखा मजाक।

परेड ग्राउंड में महाकुंभ खेल के साथ किया अधिकारियों ने मजाक, खेल विभाग में बास्केटबॉल खेल को लेकर राज्य स्तर का  खिलाड़ी सलैकशन बहुत ही अजीब तरीके से हुआ शांम 4 बजे बच्चों की भीड़ बुलाकर आनफन में प्रैक्टिस के माध्यम से चयन किया गया वहीं खेल विभाग का कोई अधिकारी नहीं मजूद रहा और जानकारी प्राप्त करने पर पता चला एसोशियेशन के सिखाने वाले चयन कर रहे हैं उनका भी पता नहीं कि कौन कर रहा या नहीं गुप्त रूप से खिलाडिय़ों ने बहुत मुश्किल से जानकारी देते हुए बताया कि एसोशियेशन द्धारा परेड ग्राउंड में खेलने वालों का पहले ही चयन हो चुका है और यह तो केवल फाॅरमेलिटी है, इतना ही नहीं अंडर 19 में कई ऐसे खिलाड़ी चयन किये गये जो कई बार सिनीयर स्टेट बास्केटबॉल खेल चुके हैं और यहाँ तक की उनके पास अलग तरीके से आधार कार्ड बना रखे है, परंतु कोई भी खिलाड़ी सम्मुख नहीं आना चाहता है कहीं चिड़कर उनका करियर खराब न हो जाए, मौके पर डीएससो गायब थे खेल विभाग की तरफ से सलेकटर भी गायब रहे, और यहाँ तक जानबूझकर जयादा उम्र के लड़को को खेल में उतारा जाता है जिससे कि राज्य स्तर पर परेड़ ग्राउंड का नाम रौशन रहे और स्पष्ट यह भी बताया गया कि अगर आप डिस्ट्रिक्ट, राज्य स्तर पर पिछला रिकॉर्ड उठाकर देखे तो आपको पता चलेगा की परेड़ ग्राउंड ही जीतता है, वहीं कोई भी महिला कोच नहीं है कोर्ट साफ सुथरा नहीं रहता, रेखा आर्य खेल मंत्री की आंखों में धूल झोकं रहे परेड़ ग्राउंड के अधिकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top