विकासनगर की सड़कों पर इतना जाम कैसे रहता है, फल, सब्जी, ठेले, रिक्शा, और वाहनों के कारण घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता है, पुलिस की अनदेखी के कारण क्या ऐसा होता है।
चारों तरफ हॉर्न का शोर जहाँ देखो वहीं गाड़ियों का जाम, फुटपाथ पर दुकानों का सामान, ठेली, रेड़ी, रिक्शा हर जगह जाम ही जाम, घर पहुँचने में घंटो का समय लगता है, विकासनगर शहर में इतनी भीड़ , शहर व्यवस्था के हाल बदहाल, कई बार पुलिस काम करती है तो ऊपर से बडे़ लोगों का प्रेशर, प्रशासन व्यवस्था बनाने में रही विफल , एसडीएम महोदय की गाड़ी तो सायरन बजाकर निकल जाती है,परंतु आम जनता का क्या या बडे़ नेताओं के लिए पहले ही सड़क खाली करवा दी जाती है, मगर इधर वीआईपी लोगों को यह खुद की व्यवस्था के साथ ही साथ जनता की सुविधा का भी ध्यान रखना चाहिए जनता ने आपको वीआईपी बनाया है तो कुछ रहम जनता पर भी होना चाहिए। अगर इसी तरह चलता रहा तो बहुत जल्द कई घंटों तक जाम में फंसे रहना पडेगा और हॉर्न पर हॉर्न बजेगे और शासन- प्रशासन की व्यवस्था की पोल खुलेगी। इस व्यवस्था की जिम्मेदारी किसकी है, क्षेत्र विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान जी द्वारा अधिकारियों को व्यवस्था के लिए तुरंत निर्देश दिए जाए तो व्यवस्था दुरूस्त होगी, धामी जी की तरह सख्त आदेश देने के लिए जाने जाते हैं, क्षेत्र विधायक तुरंत कार्यवाही करते हैं अधिकारियों पर क्षेत्र की जनता अपने क्षेत्र विधायक से इस विषय को लेकर आशा करती है व्यवस्था जल्द ही दुरूस्त होगी।