
हरबर्रटपुर और विकासनगर देहरादून की नगर पंचायत और नगरपालिका की कार्यशैली पर सवाल उठ रहा है बाजारों में सड़कों के किनारे ठहलियों को सही जगह पर व्यवस्थित रूप से लगाने की जिम्मेदारी किसकी है अगर नगर पंचायत और नगर पालिका की तो वो सोय हुए हैं जो अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे, कौन है जो उन्हें दुकानों के आगे ठहलियों को लगाने की इजाजत देता है और उनसे पैसा वसूल करता है । किसकी जिम्मेदारी बनती है जो इतना अनदेखा किया जाता है इसलिए बाजारों में इतनी भीड़ होती है ट्रेफिक जाम होता है अगर आप बाजारों में जाए तो इतना जाम लगा रहता है घंटों तक फंसे रह जाते हैं। उन्होंने नगर पंचायत और नगरपालिका के अधिकारियों के लिए बताया कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें जिनके वजह से जाम और बाधा उत्पन्न हो रही है साथ ही साथ चौराहों से कम से कम 300 से 400 मीटर तक खाली जगह बनाये सख्ती से पेश आए जिससे व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके साथ ही साथ चौराहों पर बस स्टैंड की व्यवस्था को भी बदले उन्हें चौरहों से थोडी़ दूर पर रखें या बस स्टैंड पर ही सवारी उतारने को कहें। आप अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण करें।



