
उत्तराखंड में जहाँ युवाओं के लिए प्रेरणा का श्रोत बने डाॅ. अमित कुमार (जाॅन) उनका मानना है कि युवा देश की भावी पीढ़ी होने के साथ ही साथ रीढ़ की हड्डी की तरह है उन्हें मार्ग दर्शन करना इस समय अतिआवश्यक है चाहे माध्यम शिक्षा, खेल, मनोरंजन, वार्तालाप, या अन्य कोई और तरीका हो वह अक्सर युवाओं के बीच जाकर उनसे मिलते हैं और उनको मार्ग दर्शन करते हैं जिससे वह अपने करियर और भविष्य निर्माण में सही दिशा में जा सके और देश की रीढ़ की हड्डी बन सके। उन्होंने उतराखंड मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से युवाओं को हर तरह से आगे बढाने के लिए आवाहन किया और सहयोग की अपेक्षा भी की जिससे उतराखंड सरकार के माध्यम से युवाओं को हर तरह से सहयोग प्रदान हो सके।




