

डॉ. साहब ने उत्तराखण्ड प्रदेश की रजत जयंती के शुभ एंव पावन अवसर के मौके पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही साथ सभी राजनीतिक दलों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी, जिनके संघर्ष से उतराखंड राज्य बना और बडी़ ही धूमधाम से से सभी प्रदेशवासियों को अपने इस अवसर पर पर्व की तरह मनाना चाहिए और अपने प्रदेश के सभी वासियों को अन्य प्रदेश के लोगों को भी सम्मिलित करना चाहिए, उत्तराखंड की परम्पराएं और संस्कृति महान है जिससे सभी देशवासियों के साथ मिलजुल कर साझा करना चाहिए।




