

सेंपियस स्कूल हरबर्टपुर में सीबीएसई स्कूलों के पछवादून सहोदय समूह द्वारा बच्चों के लिए खेल कूद का आयोजन कराया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार (जाॅन) भी अचानक से पहुँचें और सभी कार्यक्रम को नजर बनाये रखें और बच्चों से बातचीत भी की डाॅ. अमित कुमार (जाॅन ) शिक्षा क्षेत्र से काफी लम्बे समय से जुड़े हुए हैं और एक प्रतिभावान खिलाड़ी भी है, बाॅस्केटबाल प्रेमी होने के कारण वो बच्चों और युवाओं के साथ जुड़े रहते हैं और उन्हें मोटिवेट भी करते हैं परंतु वह कल का खेल देखकर दंग रह गये बहुत सारे स्कूलों के बच्चों को सही से खेलना तक नहीं आता और सहोदय कार्यक्रम में बास्केटबॉल खिलाने वाले रैफरी भी लोकल जिन्हें नियमों तक का सही ज्ञान नहीं अचानक अध्यक्ष जी ने कमान सभाली तो एक मैच के बाद ही उन्हें खिलाने से मना किया गया और बच्चों ने बताया कि केवल अखबारों में एडवरटाइजिंग के लिए और बड़े बड़े नामचीन लोगों को फोटो सेशन करने के लिए बुलाया जाता है हमें तो केवल एक सप्ताह पहले ही खेल फार्रमेलिटी के लिए सिखाकर खिलाते इसलिए हमें नहीं आता और किसी भी बाहरी या खेल प्रेमियों को खेल नहीं दिखाया जाता और विधालय में विधालय के बच्चों तक को खेल नहीं दिखाया जाता। यह सब होने पर आज प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार (जाॅन) सहोदय के अधिकारियों से मिले जिसमें पूर्व और वर्तमान अधिकारियों से इस विषय पर गम्भीर चर्चा की वह इस विषय के लिए सीबीएसई और महिला एंव बाल विकास आयोग उतराखंड अध्यक्ष को भी सूचित करेंगे और इस विषय पर सही से कार्य करने के लिए स्वयं मिलेगें। कल के कार्यक्रम के लिए काफी नाराजगी दिखाई दी और शिक्षकों और प्रधानाचार्या के व्यवहार से भी खासा नाराज दिखाई दिये।




