
हर जगह से पहुँच रहे लोग अपने बच्चों के दाखिले के लिए, स्कूल नये- नये तरीकों से निखार रहा अपने बच्चों को ,नये दौर नये तरिकों से।
राजस्थान के सिमलवारा में एक प्रतिष्टित, स्कूल द्धारा अपने बच्चों के भविष्य को लेकर बहुत जागरूकता पायी जाती है। विधालय की प्रधानाचार्या नये नये तौर तरिकों से बच्चों को पढा़ने पर ध्यान देती है, बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को लेकर भी बहुत ध्यान दिया जाता है। उच्च कोटि की शिक्षा के साथ ही साथ बच्चों को पूरी दुनिया की जानकारी से रुबरु करवाया जाता है, खेल की उचित व्यवस्था के साथ- साथ, देश के कोने- कोने से शिक्षक पढाने के लिए पहुँच रहे हैं। आगामी भविष्य के लिए नई- नई योजना तैयार की जा रही है। धीरे- धीरे देश के हर कोने से बच्चे पहुँच रहे हैं। विधालय का संचालन कर रहे चैयरमैन स्वयं शिक्षा के क्षेत्र से सम्बन्धित है उनका मानना है, यदि शिक्षा का स्तर ऊॅंचा नहीं है तो बच्चे केवल यहीं तक सीमित रह जायेगें और वह देश-दुनिया से अछूते रह जायेगें, बच्चों की शिक्षा ही उनकी मानसिकता को उच्च कोटि का बनाती है व खुद को शाबित करने के लिए एक उच्च संस्थान से उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपना, अपने देश का, माता-पिता एवं विधालय के साथ-साथ अपने गुरु जनों का नाम ऊॅंचा करते हैं। शिक्षा केवल आने- जाने उठने- बैठने की केवल इमारत नहीं है परन्तु वह शिक्षा का एक पवित्र मंदिर है जहाँ बैठकर पूरी ईमानदारी से पूजा की जाती है। तभी एक स्वस्थ नागरिक बनकर वह अपना प्रचमं फैलाता है एवं समाज से ज्ञान लेकर समाज को अपनी सेवाएँ प्रदान करता है। 




