
सचिवालय में बैठक आहूत हो चुकी है जल्द ही टाटा सेमी कंडक्टर बनाने की यूनिट लगाने वाला है।
जानकारी के अनुसार जल्द ही टाटा एक सेमी कंडक्टर बनाने के लिए रुद्रपुर में 350 एकड़ में कम्पनी लगाने जा रहा है जिसके लगते ही बहुत सारे युवाओं को रोजगार मिलेगा। सचिवालय में अधिकारियों की बैठक आहूत हो चुकी है, अभी गुजरात में काम चल रहा है, टाटा इस बार देश के कई अलग- अलग जगहों पर यूनिट लगा रहा है जिससे रोजगार का भी सृजन होगा कई युवाओं को रोजगार मिलेगा। चिप को बनाकर देश विदेश में भी भेजा जायेगा। एक खास बातचीत के दौरान यह शुभ कार्य जल्द ही शुरू हो जायेगा और अधिकारियों ने इसके लिए हरी झंडी दिखा दी है, इस यूनिट के लिए जमीन को भी देख लिया गया है। गुजरात के बाद सीधा अब उतराखंड की बारी है।



