

उतराखंड के देहरादून जिले में विकासनगर हरबर्टपुर से मात्र 4 से 5 किमी की दूरी पर स्थित रामपुर मंडी पर बनी आसान वैटलैंड के नाम से झील में प्रतिवर्ष साइबेरिया से साइबेरियाई पक्षी सर्दी के मौसम में यहाँ आकर रहते हैं और पर्यटकों को इन्हें देखने और झील की सुन्दरता निहारने के लिए भीड़ का अच्छा खासा जमावड़ा लग जाता है वहीं पर्यटक भी जबरदस्त लुफ्त उठाते हैं और कई फोटोग्राफर और पक्षियों पर रिसर्च करने वाले लोगों द्वारा भी इस मौके का फायदा उठाया जाता है, जैसे ही मौसम में बदलाव आता है वैसे ही यह अपने देश की तरफ उडा़न भरने लगते हैं और इस समय इनका वापस जाने का समय हो गया और इस जगह को अलविदा कहने का समय भी हो गया और सर्दी में फिर यह लौटकर वापस आयेंगे।




